नृसिंह स्थान पर लगे मेले में श्रद्धालुओं से मिले, दीं शुभकामनाएं

हजारीबाग: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित नृसिंह स्थान मंदिर परिसर पंहुचे। जहां उन्होंने मंदिर मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। 

On Kartik Purnima, Hazaribagh Sadar MLA offered prayers at Narasimha place.

इसके उपरांत विधायक ने नृसिंह स्थान पर लगे एक दिवसीय नृसिंह मेला का अवलोकन किया। उन्होंने मेले में लोगों से मुलाकात की और हाल चाल जाना। वहीं मेले में नृसिंह स्थान समिति द्वारा विधायक का चुनरी ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने मेले के सफल संचालन में लगे सेवार पुलिस कर्मियों, हिन्दू राष्ट्र संघ और संचालन समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्टालों के संचालकों से मिलकर उन्हें  धन्यवाद दिया। मेले में विधायक मनीष जायसवाल के सहयोग से कटकमदाग भाजपा मंडल समिति द्वारा विशेष स्टॉल लगाया गया था। जहां विधायक मनीष जायसवाल ने खुद श्रद्धालुओं के बीच चना का वितरण किया और लोगों को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावाली और नृसिंह मेले की बधाई और शुभकामनाएं दी।

अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नृसिंह स्थान में कई बदलाव हुए हैं। मंदिर के चहुंओर सड़कों का जाल बिछा है। मंदिर के दो प्रमुख प्रवेश रास्ते पर दो तोरण द्वार का निर्माण, मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इससे आम लोगों को सहूलियत हो रही है। प्रसिद्ध नृसिंह स्थान में सुविधाओं के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेगा। 

मौके पर कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, जिला परिषद सदस्य जीतन राम, कृषि एवं जन वितरण प्रणाली के विधायक प्रतिनिधि इंद्र नारायण कुशवाहा, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तुलसी प्रसाद कुशवाहा, महामंत्री बीरेंद्र साव, जगन्नाथ साव, कुसुंभा मुखिया कल्लू राम, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार, बसंत कुमार, प्रीतम प्रसाद, समाजसेवी किशोर सावंत, लखन गोप, चंदन कुमार, हिंदुत्व प्रचारक इंजिनियर अमन कुमार, मंदिर समिति के भावेश मिश्रा, अजय मिश्रा, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!