रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र के खैरा मांझी चौक के निकट शुक्रवार को सड़क दुर्घटना मे तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने पतरातू मेन रोड जाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 08 बजे खैरा मांझी चौक स्थित सावित्री पेट्रोल पंप के निकट पतरातू से रोचाप की ओर जा रही बलेनो कार JH01DF5474 और रोचाप से पतरातू की ओर जा रहे बाइक JH 02T1587 के बीच भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार इबरार अंसारी (52वर्ष) पिता इमाम हसन और अब्बास अंसारी (50वर्ष) पिता इस्माइल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं कार चालक को भी चोटें आई हैं। तीनों को पतरातू सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि कार भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। खबरसेल।

बताया जाता है दुर्घटना में घायल इबरार अंसारी ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया है। जबकि अब्बास की स्थिति नाजुक है। उन्हें रांंची के बूटी मोड़ स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खैरा मांझी के निकट सड़क को जाम कर दिया है। टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया है। मुआवजा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की मांग की जा रही है। खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है। 

खबर अपडेट की जा रही है…

By Admin

error: Content is protected !!