नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा संसद चयन हेतू ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
गढ़वा : नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा कार्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद त्योहार 2023 के लिए नोडल स्तर पर जिला युवा संसद की प्रतिभागियों का चयन के लिये ऑनलाइन वेबिनार शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान वेबिनार की मेजबानी कर रहे नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के साथ राज्य के चतरा, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा व गढ़वा जिलें के युवा प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में चल रहे इस कार्यक्रम में पूरे राज्य में पलामू, गढ़वा, गुमला व रांची नोडल के अधीन सभी जिलों से दो दो प्रतिभागियों का चयन कार्यक्रम में शामिल निर्णायक मंडली द्वारा किये गये मूल्यांकन के आधार पर राज्य स्तरीय वेबिनार के लिए किया गया। वहीं राज्य स्तर से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्र स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एनवाईके गढ़वा कार्यालय में ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में राज्य के इन सात जिलों के करीब 47 युवाओं ने सोशल मीडिया, युवा दृष्टिकोण, कौशल विकास, युवाओं को सशक्त बनाने की कुंजियों में से एक, स्वास्थ्य कल्याण और खेल जैसी विषयों पर अपने विचार को निर्धारित अवधि में व्यक्त किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निर्देशिका हनी सिन्हा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर युवा प्रतिभाशाली बन रहे हैं। उनकी क्षमता विकसित हो रही है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी ने बताया कि राज्य की सात जिलों की मेजबानी एनवाईके गढ़वा कर रहा है। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी एवं निर्णायक मंडली ने भी एनवाईके के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडली में पंडित हर्ष द्विवेदी, कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय, समाजसेवी इंदु तिवारी, पत्रकार मुकेश तिवारी, नामधारी कॉलेज से सहायक प्रोफेसर भास्कर कुमार, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम में गढ़वा जिले से अंजली कुमारी, रितिक कुमार सिंह, रूबी, विनीता, शिवम, टिंकल, चतरा से प्रिंस, मानसी, लोहरदगा से तारा, परवेज किनवी, अम्बिका, लातेहार से श्रुति, जोनशन, राहुल, रामगढ़ से रवि शंकर, रुचि, सीनु, हजारीबाग से अनविता प्रियम, अदिति, बोकारो से शोभा, अंशिका सहित कई युवा शामिल थे।