हजारीबाग: पदमा स्थित BBKRS महिला कृषि उत्पाद कंपनी में शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वीणा देवी ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर वीणा देवी ने कहा कि जिले में पहली बार महिला कृषि उत्पादक कंपनी को धान अधिप्राप्ति के लिए जिला द्वारा अधिकृत किया गया है। इसलिए महिला किसान अधिक से अधिक इसका लाभ लें और औने-पौने दाम पर व्यापारियों को धान ना बेचें । उन्होंने बताया कि 23 रुपए प्रति किलो के दर से किसानों को उनके खाते में सीधा भुगतान किया जाएगा।
मौके पर कृषि उत्पादक कंपनी की अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि महिला किसान पदमा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह धान अधिप्राप्ति केंद्र महिला किसानों की आय में बढ़ोतरी का एक और जरिया बनेगा। जिले में पहली बार महिला कृषि उत्पादक कंपनी को धान अधिप्राप्ति केंद्र दिए जाने पर नीलम दीदी ने उपायुक्त महोदया और उप-विकास आयुक्त महोदया का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।
मौके पर संजू देवी, सुनीता देवी, रूबी देवी, गायत्री देवी, सुष्मिता देवी, आशा देवी, प्रेरणा भारती, पुतुल देवी, पूजा देवी, अनीता देवी, सबिता देवी, फुलेश्वरी देवी, ममता देवी, संगीता देवी उपस्थित थी। अवसर पर ओमप्रकाश मेहता, अशोक राणा, राजू मेहता सहित गांव के बड़े किसान भी सम्मिलित हुए और महिला किसान कृषि उत्पादक महिला को धान अधिप्राप्ति में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया ।