पुलिस ने की शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
रामगढ़: आगामी होली, ईद, चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर शनिवार को बासल थाना में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक में होली समेत अन्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों से सुझाव लिए गए।

बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। सुरक्षित रूप से मिलजुलकर त्योहारों का आनंद उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक संपर्क करें, हर संभव सहयोग किया जाएगा।
वहीं थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोग शांतिप्रिय हैं और शांतिपूर्ण तरीके से ही त्योहार मनाते हैं। प्रेम और सौहार्द से त्योहार मनाएं। पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को अविलंब सूचित करें। पुलिस विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पूरी तरह से सजग है। होली को लेकर असामाजिक तत्वों और अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक विपिन बिहारी प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार, विजय मुंडा, राजू मुंडा, सरस्वती देवी, मुखिया सोनमती देवी, ब्रिज किशोर प्रसाद, लखन मुंडा, रामप्रसाद यादव, देवनारायण बेदिया, राजेंद्र बेदिया, सुनील यादव, ताहिर अंसारी, भूषण उरांव, विष्णु उरांव, बाबूलाल साहू रमेश बेदिया, कृष्ण कुमार रवि, उपेंद्र सिंह खरवार, दिनेश मुंडा, सुरेश महतो, मोइद्दीन अंसारी, योगेंद्र सिंह, सुनील मुंडा, प्रमोद प्रसाद, अजीमुद्दिन अंसारी, शमसुल हक़, चैता करमाली, सतीश कुमार, विकाश मुंडा, मज़हर, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार महतो, अरविंद साहू, रमेश मुंडा, पिंटू साव सहित अन्य मौजूद थे।
