शांति व्यवस्था भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपेंद्र कुमार 

रामगढ़: आगामी होली, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर शनिवार को भुरकुंडा ओपी में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने किया। सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील करते हुए ओपी प्रभारी ने क्षेत्र में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। 

इस दौरान ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहारों पर किसी प्रकार के हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई को बाध्य होगी। होली पर जबरन रंग लगाने और अश्लील गाने बजाने से बचें। क्षेत्र के लोग सुरक्षित रूप से त्योहारों का आनंद उठाएं। किसी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को अविलंब दें। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस हर जरूरी कदम उठाएगी। 

बैठक के उपरांत सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मौके पर एसआई दिनेश्वर प्रसाद मेहता, मान सिंह, चमन लाल, प्रेम विश्वकर्मा, दर्शन गंझू, सौन्दा ‘डी’ मुखिया उपेन्द्र शर्मा, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान,  प्रवीण नायक, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, अजाद भुईयां, भुरकुंडा पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, डब्लू पाण्डेय, डब्लू सिंह, राजेश सिन्हा, घनश्याम शर्मा,  छोटु, शुगर, लगी राम, वाली करमाली, देवकुमार बेदिया, सुरेश रजक, रितिक कुमार, जक्तार सिंह, मुकेश राउत, फिरदौस आलम सहित कई लोग शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!