अनगड़ा (रांंची): सिकिदीरी थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शान्ति सिमिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि होली पर्व को आपसी भाईचारा और सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। होली त्योहार के दौरान  सामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले पर पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कारवाई की जाएगी। वहीं नशेड़ियों पर भी पुलिस की पैनी नजर  रहेगी।

बैठक का संचालन फारूक खान ने किया। मौके पर एसआई वरूण कुमार, रोशन कुमार सिंह, हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, हेसातू मुखिया अनिता बारला, रोजलीन लकडा़, पंसस अनिल महतो, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, खलील खान, श्रवण मुण्डा,  शिवधर रजवार, शयामसुंदर बेदिया, निर्मल करमाली, रंजीत सिंह, राजेश पाहन, डबलू बेदिया, आनंद महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!