रामगढ़: भदानीनगर ओपी में होली सहित अन्य त्योहारों और चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक पतरातू अंचलाधिकारी अमित भगत की अध्यक्षता और ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक के संचालन में हुई। बैठक में स्थानीय लोगों से पर्व-त्योहार के मद्देनजर सुझाव भी मांगे गये। जिसमें लपंगा बस्ती पर बंद रेल लाइन मार्ग की समस्या रखी गई। बताया कि रास्ता बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बैठक में सीओ अमित भगत ने कहा कि त्योहारों के साथ ही लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी सामने है। इसलिए यह शांति समिति की बैठक महत्वपूर्ण है। आम जनता के सहयोग से ही शांति-व्यवस्था बनी रह सकती है। समस्याओं पर जरूर विचार किया जाएगा। पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।

वहीं ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक ने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें। शांति-व्यवस्था भंग किए जाने पर पुलिस गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करेगी।

बैठक में  एसआई मनोज मूर्मू, हेमंत पूर्ति, नूतन तिर्की, सीताराम मुंडा, मुखिया लपंगा पंचायत आनंद दूबे, चोरघरा पंचायत मुखिया राम नारायण, राजू मुंडा,  रामफल बेदिया, टिकेशर महतो, जगदीश बेदिया, सागर दांगी, गोविंद राम, विजय राम, शहजादा ताली, रहीश अंसारी, मोती नारायण सिंह, बलदेव राम, देवानंद, आजाद अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!