रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया। जहां गुरुवार की रात लोग होलिका दहन स्थल पर जुटे। होलिका की परिक्रमा करते हुए मंगलकामना की गई और विधिवत रूप से होलिका का प्रतिकात्मक दहन किया गया। आग की उंची लपटों के साथ शुरू हुआ “होली है!” का शोर आग मंद पड़ जाने तक जारी रहा। इस दौरान कई जगहों पर होली और फगुआ के गीतों पर लोग देर रात तक नाचते-झूमते और गुलाल उड़ाते देखे गए।

अवसर पर सौंदा ‘डी’ पंचायत में एकता क्लब द्वारा भव्य रूप से होलिका दहन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। रात 10:40 बजे होलिका दहन किया गया। इसके उपरांत अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों के लिए नाश्ते और कोल्डड्रिंक की व्यवस्था भी की गई। 

आयोजन को सफल बनाने में गुड्डू झा, जयंत विश्वास, राजु गुप्ता, जितेंद्र यादव, जुगेश्वर यादव, रविंद्र कुमार, संजय भारती, पप्पू गुप्ता, शेखर बेदिया, पप्पू कुमार, चंदन सोनी, कमलेश गुप्ता, राजेश प्रसाद, वीरेंद्र महतो, रिंकू झा, प्रमोद राय सहित कई महिला- पुरुष और बच्चे शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!