हजारीबाग: पर्यावरण प्रेमी स्व. घनश्याम मेहता के जन्मदिन के अवसर पर जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में बुधवार पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. विनय कुमार और जीएम कॉलेज के प्राचार्य शंभू कुमार के द्वारा सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

अवसर पर डॉ.विनय कुमार ने कहा कि अपने जीवन में स्व.घनश्याम मेहता ने जो कर दिखाया वह प्रेरणादायक है। शिक्षा जगत में पूरे झारखंड राज्य में गौरव हासिल करने के साथ पर्यावरण जगत में भी बहुत कम समय में अलख जगाने का कार्य किए है। उन्होंने समाज को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जगाने का कार्य किया। आज उनके लगाए गए पौधा वृक्ष बनकर फल दे रहे हैं।

मौके पर शंभू कुमार ने कहा कि मानव द्वारा अपने हित के लिए लगातार पृथ्वी के संसाधनों का दोहन करने के कारण होने वाली क्षति को रोकने और पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई। मानव ने पिछले 200 वर्षो में अपनी उन्नति और प्रगति के नाम पर प्रकृति का जो शोषण किया है, उसी का परिणाम है जो आज हम अपने पर्यावरण में परिवर्तन देख रहें है। यदि इस पर अब भी दृढ़ता के साथ विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हमें इसके भयंकर परिणाम भुगतने होंगे। इससे बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक  कम से कम दो पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करे।

महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि यह पृथ्वी सिर्फ हमारा घर ही नहीं, बल्कि हमारी माता भी है। इसके शोषण और दोहन को रोकना हमारा कर्तव्य है।  पर्यवरण दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा उतना ही उपयोग करें जितना हमारे लिए आवश्यक है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जोसेफ दास, द्वितीय स्थान सिमरन मेहता और तृतीय स्थान प्रिया कुमारी का रहा।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गंगा कुमारी, द्वितीय स्थान पर श्वेता भारती, तृतीय स्थान पर खुशबू कुमारी रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रतिमा कुमारी, द्वितीय स्थान पर अमित रंजन, तृतीय स्थान पर कोमल कुमारी रही। मंच संचालन रत्नेश कुमार राणा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अजीत हंसदा, दीपक कुमार, उमेश ठाकुर, दीपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संजीत कुमार, प्रनत कुमार, राजकुमार, संगम कुमारी, नीलिमा कुजूर, नीतू सिन्हा, स्नेहा कुमारी, पूनम कुमारी, अनिता कुमारी, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, सुनीता टोप्पो, सोनी देवी और विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग रहा।

By Admin

error: Content is protected !!