गढ़वा/रांची: गढ़वा जिले में अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस नेरविवार को खरौंधी और रंका थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 1050 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में राजी, खरौंधी एवं नावाडीह गांव में छापेमारी की गई, जबकि रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में चटकमान और पूरेगाड़ा गांव में कार्रवाई हुई।छापेमारी के दौरान करीब 1050 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसमें खरौंधी से 650 किलो और रंका से 400 किलो शामिल है। पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ को भट्ठी और निर्माण सामग्री के साथ नष्ट कर दिया।

 

पुलिस की ओर से कहा गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट-विज्ञापन से संबंधित किसी भी दावे की पुष्टि खबरसेल नहीं करता है।