पंडरा में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

प्रेमी अर्पित ने की प्रेमिका और उसके भाई की हत्या

रांची : पंडरा थानाक्षेत्र के जनकनगर में भाई-बहन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका श्वेता के प्रेमी अर्पित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि जनकनगर में 18 जून को चंदा देवी की पुत्री श्वेता कुमारी (17 वर्ष) और पुत्र प्रवीण कुमार (14 वर्ष) की हत्या श्वेता के प्रेमी अर्पित ने चाकू और हथौड़े से मारकर की थी। जबकि चंदा देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बताया गया कि श्वेता से मिलने अर्पित  उसके घर गया था। दोनों छत पर थे। इस दौरान चंदा देवी छत की ओर गयी और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। चंदा देवी अर्पित को मारने लगी। जिसपर घर में पड़े चाकू से अर्पित ने चंदा देवी पर वार कर दिया। इस दौरान उसने प्रवीण और बचाव करने पहुंची श्वेता पर भी हमला कर दिया। हथौड़े से वार कर दोनों की हत्या कर दी।

By Admin