रांची : राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा शनिवार को रांची पहुंचे। जहां उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की। मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने अंगवस्त्र और बुके देकर यशवंत सिन्हा का स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम मौजूद थे। हालांकि यह मुलाकात औपचारिकता भर मानी जा रही है। झामुमो सुप्रीमों शीबू सोरेन ने राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के संदर्भ में पत्र जारी किया है। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!