भुरकुंडा के मयूर स्टेडियम में आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में 

महाप्रबंधक ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए दिशा-निर्देश

रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के तत्वावधान में कल 27 फरवरी को 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के तहत पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर रिवर साइड के मयूर स्टेडियम में भव्य आयोजन की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इस क्रम में गुरुवार को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सहित वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समारोह को लेकर मयूर स्टेडियम में 700 से अधिक लोगों की क्षमता वाला भव्य पंडाल बनाया गया है। वहीं 30 स्टॉल भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

बताया जाता है कि समारोह में मुख्य रूप से महानिदेशक (डीजीएमएस) उज्जवल ताह समेत सीसीएल हेडक्वार्टर और विभिन्न प्रक्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही एनटीपीसी, डीवीसी और टाटा समेत झारखंड में माइनिंग कर रही अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।समारोह में 68वें खान सुरक्षा सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके साथ ही समारोह में लोक कलाकार झूमर और छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं माइंस रेस्क्यू रामगढ़ की टीम रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन देगी। इसके अलावा सेफ्टी अवेयरनेस को लेकर कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी पेश किए जाएंगे। 

By Admin

error: Content is protected !!