Program in Ramgarh on State Foundation DayProgram in Ramgarh on State Foundation Day

धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल रामगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान  विधायक मांडू  जयप्रकाश भाई पटेल, विधायक रामगढ़  ममता देवी, उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया सहित अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधायक मांडू जयप्रकाश भाई पटेल ने देश की आजादी एवं झारखंड आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी वीर सपूतों को नमन किया।  कहा कि हम सभी को अपने राज्य को आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। वहीं उन्होंने राज्य की बेटियों को आगे बढ़कर राज्य का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। 

अवसर पर  विधायक रामगढ़ ममता देवी ने राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। म विधायक ने झारखंड राज्य की खूबसूरती एवं राज्य की विशेषता पर विशेष जोर देते हुए सभी से राज्य को आगे ले जाने की अपील की। 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि आज यह समय है कि हम सभी यह सोचे कि किन परिस्थितियों में झारखंड राज्य का गठन हुआ और इन 22 वर्षों में हमने किन उपलब्धियों को हासिल किया है। जिला प्रशासन रामगढ़ राज्य को आगे ले जाने एवं आम जनों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। 

वहीं पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले सभी वीर सपूतों को याद करने एवं उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, मंच का संचालन  कमल किशोर बगड़िया एवं शिक्षक श्री संजय राय के द्वारा किया गया वही स्वागत गीत रामगढ़ महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा गाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विभिन्न योजनाओं के लाभुक, विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

ये हुए सम्मानित

इस दौरान आंदोलनकारी महेंद्र प्रसाद मुंडा, विजय बेदिया, रविंद्र नाथ बेदिया, सूरज प्रसाद, बसंत कुमार मित्तल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

वही सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मिनी ट्रैक्टर, वेदव्यास आवास योजना, फूलो झानो योजना, केसीसी बीज वितरण के लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

 

By Admin

error: Content is protected !!