बड़कागांव : रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में शुक्रवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता रैयत विस्थापित मोर्चा बरका-सयाल प्रक्षेत्र के अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव मोहन सोरेन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रैयत विस्थापित मोर्चा का 12 वाँ स्थापना दिवस आगामी 21 सितंबर को विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा के प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि रैयत विस्थापित मोर्चा हमेशा विस्थापितों के हक अधिकार एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है। क्षेत्रीय सचिव मोहन सोरेन ने बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सभी परियोजना के विस्थापितों को एकजुट होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील किया। बैठक में न्यू बिरसा शाखा अध्यक्ष जीतन मुंडा, उरीमारी शाखा अध्यक्ष जुरा सोरेन, उरीमारी शाखा सचिव बिनोद हेंब्रम, संतोष सिंह, गणेश गंझू, सन्नी सोरेन, पंकज हेंब्रम, विजय सोरेन, अजय मरांडी, अजय बेसरा, अजय करमाली, पापूलाल मांझी, सहदेव मांझी, बिनोद मुंडा, अरविंद प्रजापति, गोपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!