रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी रामगढ़ के अंतर्गत  बहाली को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान रामगढ़ जिले में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों की बहाली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि गृह रक्षक बहाली हेतु विभाग को अब तक लगभग 16,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की विशाल संख्या को देखते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने सभी आवेदनों की त्वरित और त्रुटिहीन जांच के लिए एक विशेष स्क्रूटनी कमेटी (जांच समिति) गठित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्क्रूटनी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ताकि योग्य और नियम सम्मत अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिले। बैठक में मुख्यरूप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता,जिला समादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी), संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!