उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया का 31वां वर्षगांठ शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। अवसर पर विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 

इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने बताया कि 12 जून 1995 को 17 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की शुरुआत हुई थी। आज यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का दीप जला रहा है। मैट्रिक परीक्षा में पिछले पांच वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को बेहतर संचालित करने में विद्यालय के कर्मठ, परिश्रमी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों का अहम योगदान रहा है।

मौके पर निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उप प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, बिनोद हांसदा, पूनम सरोज किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, अन्नू कुमारी, चेतो हेम्ब्रोम, अनोखा कुमारी, सबिता देवी, बसंती देवी, मनीष करमाली, विजय करमाली, डब्लू मुंडा, अमित कुमार, ओम कुमार किस्कू, अमन किस्कू, सुजीत मुंडा, विकाश मुर्मू, बिक्रम सोरेन, अनु करमाली, सागर कुमार, दीपक कुमार, ईशान कुमार सिंह, महेन्द्र मुर्मू, आराध्या कुमारी, इशिका कुमारी, शुभांगी किस्कू, मधु कुमारी, मंजू कुमारी, मोना कुमारी, स्नेहा हेम्ब्रोम, रौशनी कुमारी, इरशाद अंसारी, संजू कुमारी, जन्नत बक्श अंसारी, अरुण हांसदा, सनी बेदिया, राम कुमार, निलेश कुमार, रमेश गंझू, आकाश कुमार सिंह, बीटू कुमार, अनुष्का चौधरी, मीरा कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!