राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़: भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें एवं समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

By Admin

error: Content is protected !!