रामगढ़: यातायात पुलिस और झारखंड सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सुभाष चौक पर बुधवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) अकरम फैज ने किया। जिसमें यातायात नियमों का पालन करने वाले दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन के चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दोपहिया वाहन के चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। अभियान में मुख्य रूप से रामगढ़ यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी, झारखंड सेवा समिति के गण्यमान्य व्यक्ति शामिल रहें।

ऑटो चालकों को मिली हिदायत, दुकानदारों से भी अपील
रामगढ़ शहरी क्षेत्र में यातयात व्यवस्था को सुगम और सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम फैज ने सुभाष चौक, चट्टी बाजार और ट्रैक्टर स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालक को चिन्हित पार्किंग स्थल पर वाहन लगाने और जहां-तहां सड़क वाहन नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी। वहीं उन्होंने दुकान मालिक के द्वारा अतिक्रमण किये गये क्षेत्र को खाली करने का निर्देश दिया कि आगे अतिक्रमण किया हुआ पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके यातयात थाना प्रभारी, थाना प्रभारी रामगढ़ और छावनी परिषद, रामगढ़ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
