रिपोर्ट एसके सिन्हा

बालूमाथ। लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर बारियातू थाना परिसर में बुधवार को पोस्ता-अफ़ीम की खेती, बाल-विवाह और डायन प्रथा को लेकर जागरूकता बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने की। बैठक में स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को अफीम एवं पोस्ता की अवैध खेती नहीं करने तथा ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र मे नशीले पदार्थों की खेती और कारोबार समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए घातक बनती जा रही है। इसके उन्मूलन में आम लोगों की सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया कि किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना दंडनीय अपराध है।ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने महुआ शराब के बढ़ते अवैध निर्माण एवं कारोबार पर भी चिंता व्यक्त की गई। कहा शराब के ही कारण सड़क दुघर्टना में मृत्यु दर अधिक बढ़ गई है। उन्होंने ग्रामीणों से इस पर अंकुश लगाने में सहयोग करने तथा अवैध शराब निर्माण की सूचना प्रशासन को देने का आग्रह किया गया। इसके अलावा बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया तथा बाल विवाह रोकने में समाज की सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया गया।साथ ही सरकार द्वारा जारी डायल-112 सेवा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना अथवा अन्य आवश्यक परिस्थितियों में लोग डायल-112 पर निःशुल्क कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और प्रशासन को सहयोग करने का संकल्प लिया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम, मोहम्मद तौफीक आलम,तुला गंझू, सहित स्थानीय पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!