रांची: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक कार्यालय से नया प्लान जारी कर दिया गया है। नयी ट्रैफिक व्यवस्था 14 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। शहर के मेन रोड से सुजाता चौक तक निजी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। 17 जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। जबकि 23 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

शहर के 17 एंट्री पॉइंट्स पर ड्रॉप गेट / बैरियर
शहर के लॉ यूनिवर्सिटी कांके, बोड़ेया रिंग रोड, BIT नेवरी गोलचक्कर, खेलगाँव से कोकर, दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली/ मकचुंद टोली, रामपुर, खरसीडाग, ब्रिजफोर्ड स्कूल, सतरंजी स्कूल, बिरसा चौक, शहीद मैदान, रिंग रोड से सिटियों और नया सराय मार्ग, घाघरा पुल (सदाबहार से डोरंडा), कटहल मोड़ (पुन्दाग मार्ग) पर बैरियर लगाया गया है ।

छोटे और निजी वाहनों का डायवर्सन (दोपहर 3:30 से सुबह 3:00 बजे तक)
कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की तरफ सभी निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा बंद। सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहन सिर्फ सैनिक मार्केट / GEL चर्च तक ही जा सकेंगे। पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) आने वाली गाड़ियां मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज चौक, हरमू चौक होते हुए जाएगी। हरमू से किशोरगंज होते हुए रातु रोड आने वाले चार पहिया वाहन सिर्फ किशोरगंज तक ही आ सकेंगे। कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली, बुटी मोड़ होते हुए जमशेदपुर / कांटाटोली जा सकती हैं। लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा। लालपुर से कोकर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से जाएंगे, जबकि कोकर से लालपुर आने वाले वाहन कांटाटोली होकर जाएंगे। हरमू रोड से छोटी गाड़ियां अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकेंगी। मेन रोड में दोपहर 3:30 से अगले दिन सुबह 3:00 बजे तक और न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
23 पार्किंग स्थल चिन्हितरांची ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंडालों के हिसाब से पार्किंग तय की है। 23 पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं। डोरंडा / सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहन: सैनिक मार्केट / GEL चर्च कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की जा सकेगी। फिरायालाल से बकरी बाजार जाने वाले: जिला स्कूल / बाल कृष्ण स्कूल कैम्पस डंगराटोली से सर्जना चौक: मिशन चौक के पास / संत जॉन्स स्कूल के सामने स्टेशन रोड पूजा पंडाल: रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड के दोनों तरफ लालपुर से कोकर: साधु मैदान / बिजली ऑफिस खेलगाँव से कोकर पंडाल: राम लखन यादव कॉलेज कैम्पस बकरी बाजार (कांके रोड, हरमू वाईपास, पिस्का मोड़, बरियातु रोड): न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड, बड़ा तालाब नदी ग्राउंड, दुर्गा मंदिर से पहले पेट्रोल पंप के सामने, नागाबाबा खटाल / जाकिर हुसैन पार्क, मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे पुराना विधानसभा मैदान पंडाल: शहीद मैदान रांची रेलवे पंडाल: संत जॉन स्कूल मैदान, बहु बाजार अन्य प्रमुख पंडाल: बिरसा मुंडा संग्रहालय पुरानी जेल पार्किंग, राँची यूनिवर्सिटी गेट, अटल वेंडर मार्केट, जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कोर्ट की ओर जाने वाली रोड किनारे |

