रामगढ़: राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में शुक्रवार को रिभर साइड स्थित पार्टी कार्यालय में 600 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव के सौजन्य से किया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान प्रभारी गिरधारी गोप सहित रामनरेश सिंह, प्रेम कुमार साहू, अल्लाउद्दीन मंसूरी, नसीम अख्तर, ललन सिंह भगवान सिंह, डॉ. क्यूं अली, बलराम पांडेय और संतोष मिश्रा शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत शॉल देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता गिरधारी गोप ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद महिला और पुरुषों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव का सेवा कार्य सराहनीय है। राष्ट्रीय जनता दल धर्म, जात और वर्ग से उपर उठकर मानव सेवा को सर्वोपरि मानता है।

वहीं कार्यक्रम के आयोजनकर्ता संतोष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले पिछले आठ वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है। आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू यादव, सुभाष तिवारी, प्रमोद यादव, नसीम अख्तर, रवि सोनी, दिलीप सिंह, मंजूर अंसारी, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद रफीक, परवेज अख्तर सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!