डॉ. अंबेडकर की विचारधारा हमेशा रहेगी प्रासंगिक: राजू यादव

बड़कागांव: उरीमारी स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ( इंटक) क्षेत्रीय कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती क्षेत्रीय सचिव राजू यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

अवसर पर राजू यादव के कहा की बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भारत के दलितों और शोषित के लिए पत्थर पर लकीर खींच कर गए है। जिसे मिटा पाना संभव नहीं है। उन्होंने सभी देशवासियों के लिए समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहे। उनके संघर्ष और देशहित में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मौके पर यूनियन के उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, डॉ. जीआर भगत बिरसा सचिव कंचन मांझी, गणेश राम, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, राजकुमार सिंह,भोला रविदास, संजय सिंह ,भोला यादव, सताई राजभर, कल्याण मिश्रा, चंदू जायसवाल, विकास कुमार, जतरु बेसरा, राजेंद्र यादव, वकील अंसारी, मजहर आलम, केसी डे, राजेंद्र महतो, रवि पवारिया, श्रीराम मांझी, अजय मिश्रा, सुनील यादव, राजू पासवान, बालेश्वर साव, अशोक कुमार, बालेश्वर प्रजापति, दीपक यादव, बिनोद कुमार, सुखदेव सोरेन, सिगु मांझी, राधे श्याम रजक, श्याम बेदिया, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!