भुरकुंडा म़े 12 अप्रैल को होगी सरना पूजा और 13 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
रामगढ़: भुरकुंडा क्षेत्र के रीवर साइड स्थित सरना स्थल पर सरहुल पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संरक्षक दर्शन गंझू और संचालन समिति सचिव संतोष उरांव ने किया।
बैठक में सर्व सम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बालेश्वर बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष रितिका भोक्ता, सचिव संतोष उरांव, कोषाध्यक्ष देवशरण मुंडा को मनोनीत किया गया। साथ ही सरहुल पूजा कार्यक्रम का तिथि तय की गई। बताया गया कि 12 अप्रैल दिन शुक्रवार सरना पूजा और 13 अप्रैल को शोभा यात्रा निकालने और भुरकुंडा थाना मैदान में मिलन समारोह करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राजन करमाली, पात्रिक मिंज, महेंद्र मुंडा, पाहन देवलाल मुंडा, राजकुमार, सूरज करमाली, गोविंद बड़ाईक, अमर बावरी, राजन करमाली, राजेंद्र मुंडा, किशुन नायक, अनिल भुइयां, पाहन बेदिया, तारणी बेदिया, अरविंद करमाली, रासेल तिग्गा, माग्रेट खालको, जोसेस डिक्रूज, विनोद बेदिया, वीरेंद्र करमाली, विकास बेदिया, महावीर बेदिया, दिनेश मुण्डा कुंदन करमाली, मनोज मुण्डा, विगल करमाली, सहित ग्रामीण शामिल हुए।