रामगढ़: कुंदरूकला स्थित श्री श्री बगलामुखी धाम में रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक सोहराय महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मकर संक्रांति सह टुसू पर्व को लेकर पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नयी कमेटी का पुनर्गठन किया गया। साथ ही मेले के आयोजन को लेकर रायशुमारी की गई।
नयी कमेटी में मुख्य संरक्षक धनेश्वर महतो, संरक्षक मुखिया किशुन राम मुंडा और मुखिया ट़ुंडी रामसेवक महतो, अध्यक्ष मोहराय महतो, सचिव मिसीरलाल महतो, सह सचिव तुलसी दास महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो उर्फ (मिठू), उप कोषाध्यक्ष कैलाश महतो, उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो, संयोजक सुनील मेहता का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप नायक, दीपक नायक, पप्पू राम, नागेश्वर महतो, संजय सिंघानिया, चुरामन पटेल, टेकलाल महतो, जीतू मुंडा, जमन महतो, सुरेश महतो, उमाशंकर महतो, दिनेश करमाली सहित कई लोगों का चयन किया गया।
बैठक में पंसस उमाशंकर महतो, जगदेव महतो, महेश कुमार, विकाश कुमार, बजट नायक, नागेश्वर महतो, खेमन दत्ता महतो, संदीप कुमार, टेको महतो, छोट्टी मुंडा, झमन महतो, रूपेश कुमार एवं दर्ज़नों ग्रामीण उपस्थित थे।