चतरा: उत्क्रमित हाई स्कूल बुकरू में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन टोप्पो के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस के बाद विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया। साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती से ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। मौके पर मुख्य रूप से राज नारायण महतो, सुंदर राम, अरूण राम, दिपक साहू, जाकिर हुसैन, धनेश्वर यादव, लाला सिंह, अमदेव सिंह, ममता कुमारी, प्रभा देवी, एसएमसी अध्यक्ष नितेश कुमार, अशोक सिंह, शिवानी सिंह, काजल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, प्रीति कुमारी, वंदना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रोहित कुमार, निक्की कुमार, जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!