बड़कागांव: डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि उरीमारी थाना प्रभारी शशि भूषण सिंह, क्षेत्रीय मजदुर नेता बिंध्याचल बेदिया, संजय शर्मा, जिला पार्षद संजीव बेदिया, संगिनी मंडल की अध्यक्षा सुधा सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों के बैंड पार्टी के द्वारा मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंह के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंह एवं अन्य अतिथियों को प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने सम्मान स्वरुप पौधे देकर स्वागत किया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंह के द्वारा तिरंगे का ध्वजारोहण कर सलामी दी।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विभिन्न सदनों के समूह के रूप में मार्च पास्ट परेड किया गया। जिसमे विद्यालय के चारों सदन के बच्चों के साथ विद्यालय की आकर्षक बैंड टीम ने पुरे उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर मैदान के चारों ओर परेड कर देश के महान तिरंगे को सलामी देते हुए देश के लोगों के बीच आपसी एकता और भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमे नाटक, देशभक्ति गीत, भारत दर्शन श्रृंखला जिसमे देश के विभिन्न राज्यों की जानकारी से भरपुर नृत्य शामिल थे। जिसे सभी अतिथियों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि अजय सिंह ने बच्चों के द्वारा एक लघु नाटिका जो कि “कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता से संबंधित था” के मार्मिक चित्रण से काफी भाव-विभोर दिखे और बच्चों के एक्टिंग को खूब सराहा। प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने मुख्य अतिथि तथा सभी अभिभावकों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि आपका सहयोग ही हमें अच्छा परिणाम करने के लिए प्रेरित करता है।
प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने विद्यालय के सत्र 2021-22 में बच्चों के प्रदर्शन को सबके सामने रखा। जिसमे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बच्चों के द्वारा प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और कोल इंडिया प्रबंधन को उनके विद्यालय के प्रति लोगों के विश्वास के प्रति अपना आभार ब्यक्त किया। वहीं विद्यालय के तरफ से खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय सिंह ने लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारतीय संविधान के गठन और उसकी घोषणा तक के कुछ घटनाओं पर प्रकाश डाला और बच्चों को बताया कि किस तरह से आपको यह स्वतंत्रता मिली है और आप इस देश के भावी भविष्य हो। आपको इसकी गरिमा को बनाये रखना है। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और बताया कि आज यह विद्यालय समूचे देश के अन्दर अपना अलग पहचान बनाया है। श्री सिंह ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों सहित कर्मचारियों को ढेर सारी शुभकामनायें दी। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने गणतंत्र दिवस के बारे में बच्चों के बीच अपना विचार व्यक्त किया और बताया कि किस तरह से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राण की बाजी लगाकर इस देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा था। जो अभी तक पूर्ण रूप से साकार नहीं किया जा सका है। अतः एक अच्छे नागरिक बनकर इस देश के विकास में सहभागी बनें और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। कार्यक्रम को बच्चों और शिक्षकों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एस.के. पाण्डेय, डी के मंडल, बी सी बेहेरा, हरिहर पाढ़ी, सचिन कुमार तिवारी, एन के वत्स, एस बी सिंह, राजकुमार, मंजू सिन्हा, रवि रंजन गुप्ता, संजय पात्रा, पुष्पांजलि प्रधान, बबीता कुमारी, लाल बहादुर, ए के सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।