केरेडारी: प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में रविवार को गणतंत्र दिवस उल्लास और उमंग से मनाया। अवसर पर नवनियुक्त स्कूल प्रबंधन समिति महेंद्र महतो द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इसके उपरांत सभी ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। वहीं इस दौरान बच्चों के बीच मिठाई और चॉकलेट का वितरण किया गया।

मौके पर मुखिया नेहा लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य नीतू कुमारी, रोजगार सेवक बलिंदर दास, उप मुखिया दर्शन गांझू, मुखिया प्रतिनिधि अजय एक्का ,पुरणराम मुंडा, विकास जायसवाल, मोहन गोप, हीरा गांझु, दिनेश गांझू, रेखा देवी, चिंता देवी, रीता देवी, मीना देवी, अनीता देवी, सहित ग्रामीण मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!