रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत भवन में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सयाल दक्षिणी पंचयात भवन में मुखिया जगदीश कुमार साव ने झंडोतोलन किया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सयाल दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य विजय साव, उप मुखिया रजनी देवी, वार्ड सदस्य बिलसी देवी, डॉ महेन्द्र सिंह, रीता देवी, शीला देवी, शिवकान्ति देवी, बिरजू कुमार, जय राम कुमार, गणेश साव, सुरेंद्र साव, सुभाष करमाली, आफताब आलम, दारा साव, अरुण गिरी, प्रमिला रजवार, बालकिशोर ठाकुर, कृष्णा मुंडा, मनोज साव, राजेश रजक,सद्दाम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
वहीं सयाल उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया आशा देवी की अध्यक्षता में 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ पंचायत की मुखिया आशा देवी एवं पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव के द्वारा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में एवं अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के स्मारक के पास संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया विमलेश कुमार वार्ड सदस्य मंजूलता कुमारी, सीता देवी, संगीता देवी, अन्छि देवी, गीता कुमारी, ज्ञानती देवी, पूनम कुमारी, कांति कुमारी बैंक सखी बबीता देवी आंगनवाड़ी सेविका सविता देवी ,निर्मला ठाकुर, इरफान अंसारी, अमित कुमार सिंहा ,अशोक कुमार दिलीप कुमार, पंकज कुमार सिंहा ,सतीश वर्मा, साबिर अली ,अजीत कुमार सिंहा, ललन यादव, उदय कुमार मेहता ,रीना देवी, राजरानी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।