रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजीत राम के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
वहीं विद्यालय में मां सरस्वती की तस्वीर रखकर पूजा अर्चना की गई। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत राम, शिक्षक रंजीत राम, अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, रविंद्र कुमार दुबे, रविंद्र प्रसाद, रूपेश कुमार विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार बाउरी, प्रशिक्षित शिक्षक अरुण कुमार, गरिमा कुमारी, स्वीटी कुमारी,
छात्र-छात्राओं में नूसरत प्रवीण, कशिश कुमारी, साधना कुमारी, सुहानी कुमारी, गरिमा कुमारी, शंखा कुमारी, नूसरत जबीं, रागिनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजली कुमारी, रौशन कुमारी, रजनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रेम कुमार, रितेश कुमार, विक्की कुमार, भोला कुमार सहित विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।