रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विनय कुमार ठाकुर घायल हो गये। घटना रविवार को दोपहर तकरीबन 12 बजे की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सहायक अवर निरीक्षक
विनय कुमार ठाकुर अपनी बाइक जेएच 18बी 8730 से बरकाकाना से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इस क्रम पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लाल रंग की होंडा साइन बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे विनय ठाकुर बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि होंडा साइन बाइक पर सवार व्यक्ति भाग निकला।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गश्तीदल के पीसीआर से उन्हें सीसीएल अस्पताल बरकाकाना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया गया। उन्हें बेहतर इलाज के रामगढ़ ले जाया गया है। बताया जाता है कि विनय कुमार ठाकुर लगभग एक वर्ष पहले रामगढ़ थाने से सेवानिवृत्त हुए हैं।