आजसू छोड़ भाजपा की सदस्यता ली

रांची: बड़कागांव विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी की लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। बड़कागांव विधानसभा से आजसू के टिकट पर तीन बार किस्मत आजमा चुके रोशनलाल चौधरी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने आजसू छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का पट्टा पहनाकर रोशनलाल चौधरी को भाजपा में शामिल किया। इस दौरान असाम के सीएम सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता मौजूद रहे।

मौके पर चुनाव सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि हमारी जरूरत है कि रोशनलाल चौधरी को भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहिए। मैं सुदेश महतो का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने रोशनलाल चौधरी को आजसू से भाजपा में शामिल होने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही है। चुनाव में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का साथ और भाजपा के रोशनलाल चौधरी की दावेदारी से बड़कागांव विधानसभा में जीत सुनिश्चित है। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!