धनवार से बाबूलाल मरांडी और हजारीबाग सदर से प्रदीप प्रसाद उम्मीदवार
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें केंद्रीय चुनाव कमेटी द्वारा स्वीकृत 66 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा से चुनाव लडेंगे वहीं हजारीबाग सदर विधानसभा से चुनावी मैदान में प्रदीप प्रसाद ताल ठोंकते नज़र आएंगे।
यहां देखें विधानसभा और प्रत्याशी की सूची
धनवार – बाबूलाल मरांडी,
राजमहल – अनंत ओझा
बोरियो – लोबिन हेंब्रम
लिट्टीपाड़ा – बाबूधन मुर्मू
महेशपुर- नवनीत हेंब्रम,
शिकारीपाड़ा- पारितोष सोरेन
नाला- माधवचंद महतो
जामताड़ा- सीता सोरेन
दुमका- सुनील सोरेन
जामा- सुरेश मुर्मू
जरमुंडी- देवेंद्र कुंवर
मधुपुर – गंगा नारायण सिंह
सारठ- रंधीर कुमार सिंह
देवघर- नारायण दास
पोड़ैयाहाट- देवेंद्र नाथ सिंह
गोड्डा- अमित कुमार मंडल
महगामा- अशोक कुमार भगत
कोडरमा- नीरा यादव
बरकट्ठा- अमित कुमार यादव
बरही- मनोज यादव
बड़कागांव- रोशनलाल चौधरी
हजारीबाग- प्रदीप प्रसाद
बगोदर- नागेंद्र महतो
जमुआ – मंजू देवी
गांडेय – मुनिया देवी
गिरीडीह – निर्भय कुमार शाहबादी
बेरमो- रविंद्र पांडेय
बोकारो – बिरंची नारायण
चंदनकियारी – अमर कुमार बाउरी
सिंदरी – तारा देवी
निरसा – अपर्णा सेन गुप्ता
धनबाद – राज सिन्हा
झरिया – रागिनी सिंह
बाघमारा – शत्रुघ्न महतो
बहरागोड़ा – दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला – बाबूलाल सोरेन
पोटका – मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्वी – पूर्णिमा दास साहू
सरायकेला – चंपाई सोरेन
चाइबासा – गीता बलमुचू
मंझगांव – बड़कुंवर गगराई
जगन्नाथपुर – गीता कोड़ा
चक्रधरपुर – शशिभूषण प्रसाद
खरसावां – सोनाराम बोदरा
तोरपा – कोचे मुंडा
खूंटी – नीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरी – रामकुमार पाहन
रांची – सीपी सिंह
हटिया – नवीन जायसवाल
कांके – जीतू चरण राम
मांडर- सन्नी टोप्पो
सिसई – अरूण उरांव
गुमला – सुदर्शन भगत
बिशुनपुर – समीर उरांव
सिमडेगा – श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा – सुजान जोजो
मनिका – हरिकृष्ण सिंह
लातेहार – प्रकाश राम
पांकी – कुशवाहा शशिभूषण मेहता
डाल्टनगंज – आलोक कुमार चौरसिया
विश्रामपुर – रामचंद्र चंद्रवंशी
छतरपुर – पुष्पा देवी भुईयां
हुसैनाबाद – कमलेश कुमार सिंह
गढ़वा – सत्येंद्र नाथ तिवारी
भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही