गिरीडीह: जिले के गाण्डेय प्रखंड परिसर में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2023-24 के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों, कर्मियों का प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रमुख राजकुमार पाठक एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रजनीश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जीपीडीपी निर्माण की प्रकिया एवं स्थानीय सतत् विकास लक्ष्य के बारें में विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर (राज्य प्रशिक्षक पंचायती राज विभाग) नित्यानंद प्रसाद गिरी ने बताया कि किस तरह थीम का चुनाव करना है। पंचायत में कम से कम एक और अधिक तीन थीम का चयन करना है। योजना उस थीम पर आधारित कैसे बनाना है। उस थीम को स्थानीय लक्ष्य में कैसे शामिल करना है।
इस दौरान बाल सभा और महिला सभा पर विशेष चर्चा किया गया। ग्राम सभा में बाल सभा और महिला सभा की मांग को शामिल करना है। वीपीआरपी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। स्थानीय लक्ष्य को कैसे हासिल करना है साथ ही साथ 15 वें वित्त की अनुशंसा और आबद्ध, अनाबद्ध की योजना को थीम से कैसे जोड़ेंगे। इसके अलावे अभिसरण आधारित योजना को विभिन्न लाइन विभाग से कैसे जोड़ेंगे। कार्यशाला में जीपीसीसी पर भी चर्चा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, सीएसओ प्रतिनिधि शामिल थे।