ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर के प्रति सतर्कता को लेकर किया जागरुक

रामगढ़: रेलवे डीजल शेड पतरातू में शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) ओंकार शरण सिंह ने की। संगोष्ठी में मंडल यांत्रिक अभियंता और मंडल विद्युत अभियंता सहित कई कर्मचारी शामिल रहे। 

इस दौरान मंडल विद्युत अभियंता अमित कुमार कुमार ने सभी कर्मचारी और सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आप शेड में या शेड से बाहर काम करते हों तो ऊपर से गुजरे विद्युत तार पर विशेष ध्यान रखें। लाइन में विद्युत प्रवाहित नहीं हो रही है, यह सुनिश्चित करने के बाद ही उपर चढ़कर काम करें।

वहीं मंडल यांत्रिक अभियंता अनुराग ने बताया कि सभी कर्मचारियों के कार्य के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने स्वर्गीय शमशेर जंग के विषय में बतलाया की वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्य करते हुए हावड़ा में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के ओवरहेड लाइन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि पतरातू डीजल शेड में पहले यह तार नहीं लगा हुआ था। लेकिन अब विद्युत लोको का भी काम इस शेड होता है। जिसके कारण ऊपर से विद्युत का तार गुजरा है। इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

संगोष्ठी के दौरान ओंकार शरण सिंह उपस्थित सभी कर्मचारिओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। बताया गया कि झांसी के डीजल लोको शेड में बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। सुरक्षा और जागरूकता के दृष्टिकोण से कर्मचारियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

मौके पर सहायक मंडल अभियंता  एसबी सिन्हा, यूके सिंह, मुनीब अंसारी, विकाश कुमार, विश्वजीत महतो, नीलेश रॉय, एम मेहता, शंकर दयाल दास, ओंकार नाथ चौधरी, मनोज शर्मा, कृष्णा वैद्या, गुरुदास रॉय, पीके वर्मा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रवीश कुमार, पारस कुमार, रोहित रंजन, राकेश रंजन, मुकेश ओहदार, कुश कुमार चौधरी, राजीव रंजन सिंह, बीके सक्सेना, अयोध्या राम, के मिश्रा, राजेश रविदास, गुरुचरण महतो, नवीन कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!