Saheli Mahila Mandal celebrated Bravery Day in GarhwaSaheli Mahila Mandal celebrated Bravery Day in Garhwa

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

गढ़वा: नेहरू युवा केन्द्र, गढ़वा से संबद्ध सहेली महिला मंडल गढ़वा के तत्वाधान में सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र में सोमवार को पराक्रम दिवस मनाया गया। अवसर पर कौशल आधारित उद्यमिता कार्यक्रम के तहत 90 दिनों का सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला के वरिष्ठ समाजसेवी संतोष केशरी, नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी, सहेली महिला मंडल की प्रशिक्षिका उषा देवी, जनक विकास धारा संस्था के सचिव रामाशंकर चौबे, महिला मंडल की सदस्या यासमीन प्रवीण एवं पूनम मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से भारत के महान विभूति सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी संतोष केसरी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक व्यक्ति नहीं विचार थे। उनकी जीवनी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है अतः उनकी जीवनी से सीख लेते हुए हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए। वहीं उन्होंने गढ़वा जिलें के बालिकाओं को विकास पर जोर देते हुए कहा कि हमारा यह सामुदायिक भवन हमारे क्षेत्र की बालिकाओं के विकास के लिए निःशुल्क रूप से सदैव समर्पित है।

नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी ने कहा कि भारत के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख एक स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इस तिथि के नजदीक आते ही हम सभी के मन मस्तिक में देशभक्ति की भावना को जागृत होने लगती है। इस तिथि को भारत सहित पूरे विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ने वाले महान पुरुष सुभाष चन्द्र बोस का अवतरण हुआ था। जिन्होंने देश के भविष्य को जागृत करते हुए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे नारों से भारतीयों में देश प्रेम की भावना जागृत की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं को नेहरू युवा केन्द्र के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी उपलब्ध कराते हुए नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं जनक विकास धारा संस्था के सचिव रामाशंकर चौबे ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र, गढ़वा का कार्य बहुत ही सराहनीय रहता है। नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा से जुड़कर अनेकों युवक-युवतियां अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश की समस्त युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेकर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की आवश्यकता है।

अवसर पर सहेली महिला मंडल की प्रशिक्षिका उषा देवी ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बालिकाएं एवं महिलाएं नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहीं हैं।

कार्यक्रम के दौरान यास्मीन परवीन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैंने सहेली महिला मंडल, गढ़वा में प्रशिक्षण प्राप्त कर मैने सिलाई कढ़ाई केन्द्र की शुरुआत की। जिसमें काफी संख्या में महिला और बालिका सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने आती है। इस प्रकार से महिलाओं का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमटीएस रमेश कुमार, समाजसेवी उपेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, सहेली महिला मंडल से जुड़े राधिका, आरती, दीपा, विमल, रौशनी, पूजा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं वर्तमान समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने किया ।

By Admin

error: Content is protected !!