बड़कागांव: सरना स्थल जुबला में मंगलवार को सामूहिक सरहुल समिति उरीमारी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्तिक मांझी एवं संचालन रैना मांझी ने किया। बैठक में उरीमारी, पोटंगा, गरसुल्ला पंचायत के आदिवासी मूलवासी उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 11 अप्रैल को सामूहिक सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बताया गया कि सामूहिक सरना स्थल जुबला में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए सामूहिक सरहुल समिति के द्वारा सभी गांव के मांझी हड़ाम, नायके, जोगवा को निमंत्रण किया जाएगा तथा पारंपरिक वेशभूषा में ढोल नगाड़े मांदर के साथ शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक नृत्यगान प्रतियोगिता भी रखा जाएगा। जिसमें विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से सामूहिक सरहुल समिति अध्यक्ष दसई मांझी, सचिव कार्तिक उरांव, दिनेश करमाली, सुखू मांझी, महावीर साव, सुरेश मुर्मू, संजय कुमार टुडू, खेपन मांझी, नकुल प्रजापति, कृष्णा सोरेन, संतोष प्रजापति, तालो हंसदा, मनोज सिंह, शिकारी टुडू, सिकन्दर सोरेन, राजू पावरिया, मोहन मांझी, पुरन मांझी, लालजी पवारिया, पंकज कुमार, रामलाल बेदिया, सत्यनारायण बेदिया, धनलाल बेदिया, जितेंद्र बेदिया, महादेव सोरेन, फूलचंद बेदिया, गणेश मुर्मू, बिनोद सोरेन, दशरथ बेदिया, सुखदेव मांझी, जितेंद्र यादव, भादो करमाली, अजय मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।
