बड़कागांव: प्रखंड के ठाकुर मुहल्ला स्थित संगम पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सोमवार को मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य परवेज आलम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्राचार्य परवेज आलम ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने में सुभाष चन्द्र बोस का अहम योगदान रहा है। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हम भारतवासी नेताजी के योगदान को हमेशा याद करते रहेंगे।
मौके पर विद्यालय के निर्देशक दिनेश कुमार, रमेश साव, सुरेंद्र प्रसाद दांगी, तालेश्वर प्रसाद, विद्यालय के प्राचार्य परवेज आलम, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार दास, सूर्या प्रताप सिंह, इकबाल, मो. अज्जम, रोहित नरगिस, अंशु टोप्पो, माधुरी, रूपाली, काजल गिरी, रजनी, जेबा, ट्विंकल, एलीन, दरकसा रूचिता सहित कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- विस्थापित समिति ने सम्मान समारोह को लेकर की चर्चा