बड़़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना की बैठक महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में शुक्रवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता सूरज बेसरा एवं संचालन विश्राम सोरेन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अपने-अपने गांव में आगामी 28 मार्च 2024 को जाहेर दाब, 29 मार्च 2024 को बाहा सर्दी और 31 मार्च 2024 को तीन परगना का धुमधाम से सामूहिक बाहा मिलन समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बाहा मिलन समारोह में कर्णपुरा परगना, पलानी परगना और नागपुर परगना की संथाल समुदाय के सभी महिलाएं एवं पुरुष अपनी संथाली वेशभूषा पोशाक में शामिल होंगे। साथ ही बाहा मिलन समारोह में संथाली संस्कृति लोकगीत व मांदर से नाच गान अपनी-अपनी गांव से तैयारी कर आयोजन में शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बाहा मिलन समारोह में तीन परगना से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय महासचिव सोनाराम मांझी, केन्द्रीय सचिव मोहन सोरेन, सीताराम किस्कू, अजय बेसरा, मुरसिंगलाल हांसदा, केन्द्रीय सचिव सह केन्द्रीय मिडिया प्रभारी सन्नी सोरेन, पोटंगा पंचायत मांझी हड़ाम बिनोद हेम्ब्रोम, पोटंगा उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, जतरू बेसरा, संजय टुडू, कार्तिक मांझी, किशोर हंसदा, बिरसा टुडू, बिरसा हेम्ब्रोम, गणेश सोरेन, राजेन्द्र सोरेन, बिनोद बेसरा, महावीर मुर्मू, बहादुर मांझी, दिनेश सोरेन, महादेव हंसदा, बंशीलाल मुर्मू, बालदेव सोरेन, उदन सोरेन, विमल टुडू, रुपचरण सोरेन, बिनोद सोरेन, सूरज बेसरा, किशोर मुर्मू, बिश्राम टुडू, नरेश मांझी, लेचा मांझी, लाल बहादुर मांझी, लाल देव मांझी, पतीलाल मांझी, बुधन हेम्ब्रोम, राजेश बेसरा, प्रभु मांझी, राजु किस्कू, रोहित मरांडी, आनंद टुडू, मंटु हंसदा, बाबुराम मांझी, रवि मरांडी, संजय कुमार मुर्मू, पप्पु लाल टुडू, हरिलाल मांझी, बिरसा मांझी, लालदेव मांझी, अकला हंसदा, संजय मुर्मू, संजय हंसदा, सोनू लाल मुर्मू, लाल धारी मांझी, सरोज मुर्मू, बिगन मुर्मू, चेतलाल मांझी, कार्तिक मांझी, बुच्चा मांझी, रवि कुमार, पुरन मांझी, जगदीश मांझी, राजेश टुडू, सोमरा मुर्मू, तालो मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।