बड़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना की बैठक कर्णपुरा मांझी हड़ाम सूरज बेसरा की अध्यक्षता में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जोजोटोला के निकट हुई। बैठक का संचालन केंद्रीय सचिव मोहन सोरेन ने किया।

 बैठक के दौरान सर्वप्रथम संथाल समाज के केंद्रीय सचिव छठू हंसदा के निधन पर श्रद्धांजलि दिया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। मांझी हड़ाम सूरज बेसरा ने कहा कि छठू हंसदा के निधन से समाज को काफी क्षति पहुंची है।कर्णपुरा मांझी हड़ाम के द्वारा उनके परिवार को आर्थिक सहयोग किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 फरवरी 2024 को संथाल समाज कर्णपुरा परगना की बैठक जुबला सरना स्थल में होगी। जिसमें कर्णपुरा परगना के सभी मांझी हड़ाम, पाराणिक, जोगवा, नायके और कुडम नायके को बुलाया गया है।

 बैठक में गणेश सोरेन, विश्राम सोरेन, गहन बेसरा, मुर्शिंगलाल मांझी, बिनोद हेंब्रम, राजू बेसरा, बिनोद बेसरा, उदान सोरेन, अजय बेसरा, पापूलाल मांझी, बंशी मुर्मू, प्रेम सोरेन, महादेव हंसदा, जगदीश टुडू, दुर्गा हंसदा, सोहारी मुर्मू, चरकू बेसरा, बिगन मुर्मू, अकला हंसदा, सुखेंदर मुर्मू, प्रदीप हंसदा, रामकुमार सोरेन, राजू बेसरा, मनुलाल सोरेन आदि उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!