बड़़कागांव: पोटंगा पंचायत अंतर्गत ग्राम भुरकुंडवा नीमटोला में ग्रामीणों की बैठक  मांझी हड़ाम मोतीलाल मांझी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का संचालन साहेबराम बेसरा ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिसोम मांझी पोटंगा पंचायत के मांझी हड़ाम बिनोद हेंब्रोम उपस्थित थे। इस बैठक में बिनोद हेम्ब्रोम द्वारा विस्तारपूर्वक संथाल समाज दिसोम मांझी परगना के विधि एवं नियमावली पुस्तक में लिखित शादी ब्याह, पर्व त्यौहार एवम जन्म मरण से संबंधित जो कानून पर चर्चा किया गया।  सभी ने मिलकर पालन करने पर सहमति जताई।

बताया गया कि बाहा पर्व को लेकर 28 मार्च को जाहेर दाब, 29 मार्च को बाहा सर्दी, 30 मार्च को नाच गान और 31 मार्च 2024 को महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक बाहा मिलन समारोह का आयोजन होगा। भुरकुंडवा मांझी हड़ाम मोतीलाल मांझी ने कहा कि संथाल समाज दिसोम मांझी कर्णपुरा परगना द्वारा सराहनीय कदम उठाया जा रहा है। तीन परगना में एक साथ बाहा पर्व मनाने से हम सभी संथालो का एकजुटता दिखाई देगी। वही साहेबराम बेसरा ने कहा कि हमलोगों को अपना वेश भूषा धारण कर अपनी संस्कृति रीति रिवाज को बचाना है।

बैठक में सुधन मांझी, गंगाराम मांझी, दाहा मांझी, अघनु मांझी, बसंत मांझी, पंकज हेंब्रम, बुधन मांझी, राकेश बेसरा, लीलमुनी देवी, ममता देवी, सावित्री देवी, तालोमुनी देवी, मैनो देवी, शकुंतला देवी, मांती देवी, विनीता देवी, सोहमति देवी, मूर्ति देवी, राधा सोरेन, रीना देवी, सुषमा देवी, सरस्वती देवी, रेणु बेसरा,सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!