बड़कागांव: संंथाल समाज दिशोम मंझी कर्णपुरा परगना की बैठक मांझी हाड़ाम सूरज बेसरा की अध्यक्षता में उरीमारी स्थित उनके आवासीय परिसर में गुरुवार को हुई। जिसका संचालन विश्राम सोरेन ने किया। बैठक में आगामी 31 मार्च को महात्मा गांधी स्टेडियम में घोषित बाहा मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि आयोजन को लेकर भव्य रूप से तैयारी शुरू कर दी गई है। बाहा मिलन समारोह में कर्णपुरा परगना, पलानी परगना और नागपुर परगना से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

 बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मारांङ बुरू संस्थान एंव संथाल समाज दिसोम मांझी परगना द्वारा मारांङ बुरू जुग जाहेर थान पीरटांड़ (गिरिडीह) में आगामी 12 और 13 मार्च को प्रदेश स्तरीय बहा बोंगा मनाने को लेकर संथाल समाज दिसोम मांझी कर्णपुरा परगना की ओर से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।  वहीं बाहा मिलन समारोह को लेकर  15 मार्च को महात्मा गांधी स्टेडियम में समीक्षा बैठक की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से सूरज बेसरा, केंद्रीय सचिव मोहन सोरेन, सन्नी सोरेन, विश्राम सोरेन बिनोद हेम्ब्रोम, विमल टुडू,अकला हंसदा, जगदीश मांझी, महादेव हंसदा, गणेश सोरेन, बिनोद बेसरा, जुरा सोरेन, राजेन्द्र सोरेन, बिरसा हेम्ब्रोम, किशोर हंसदा, आनंद बेसरा, बंशीलाल मुर्मू, एतलाल बास्के,चरका मरांडी, रामलाल हंसदा, सुखलाल मांझी, जगना मांझी, मिश्रीलाल मरांडी, सुखू किस्कू, राजेश टुडू, चरकू मांझी, सुरेश मुर्मू, मोती लाल मॉंझी, सुनिल मुर्मू, सरोज मुर्मू, बिनोद सोरेन, जुगल सोरेन, दिनेश सोरेन, रूपचारण सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!