बड़कागांव (हजारीबाग): कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय सचिव टुकेश्वर प्रसाद द्वारा पौधारोपण किया गया।
मौके पर सचिव टुकेश्वर प्रसाद कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। वहीं प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो ने सभी को सामूहिक रूप से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जीवन संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. सुरेश महतो ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पीएम नरेंद्र मोदी का प्रकृति सेवा और धरती मां के प्रति सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। पूर्व प्राचार्य प्रो. ज्योति जलधर ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होते हैं। इसलिए सभी को अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. सुरेश महतो ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रोफेसर मोहम्मद फजरूद्दीन, प्रोफेसर नरेश कुमार दांगी, प्रोफेसर अनु कुमारी, प्रोफेसर ऋतुराज दास, प्रोफेसर पवन कुमार, प्रोफेसर ललिता कुमारी, लेखापाल सनवीर कुमार, क्लर्क नेमधारी राम, अनिता देवी, स्वयंसेवक लक्ष्मी कुमारी, राजू कुमार, विक्रम कुमार, राज कुमार, सदफ फातिमा, सबरीन खातून, सोनी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।