Saplings were planted in DAV Barkakana at the conclusion of Van Mahotsav

रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में वन महोत्सव के समापन पर शनिवार को बच्चों ने विद्यालय परिसर और आसपास पौधरोपण किया। अवसर पर बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘पेड़ ही जीवन है’ का नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय में  बच्चों पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए। कहा गया कि पर्यावरण के लिए पेड़ बेहद जरूरी हैं। सभी को पेड़ जरूर लगाना चाहिए। साथ ही साथ पेड़-पौधों की रक्षा भी करनी चाहिए।

बताया गया कि एक जुलाई से छह जुलाई तक विद्यालय में वन महोत्सव के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सराहनीय योगदान रहा।