sarkar aapke dwar camp in urimarisarkar aapke dwar camp in urimari

योजनाएं घर-घर पहुंचाने का प्रयास कर रही सरकार: अंबा प्रसाद

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत सचिवालय के समीप आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र पाण्डेय, उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

sarkar aapke dwar camp in urimariमौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम आपके लाभ, हक व अधिकार की बात करती है। हमारे गठबंधन की सरकार लोगों के अंदर भरोसा जगाने का काम कर रही है। चुनाव के समय सबसे ज्यादा पेंशन की समस्या निकल कर आई थी और मैंने आप लोगों को भरोसा दिलाया था कि अगर मैं जीती और हमलोगों की सरकार बनी तो पेंशन की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा दस गरीब असहायों वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करने वालों में महादेव मांझी, कौशिला देवी, सत्या देवी, करमा उरांव, रामनाथ सोनी, जागेश्वर करमाली, छत्रधारी प्रजापति, बहादुर, पार्वती देवी शामिल थे।

शिविर में कई योजनाओं से जुड़े लोग

सर्वजन पेंशन के तहत दो वृद्धों महिला मंजू देवी और मानती देवी को वृद्धा पेंशन शुरू किया गया। कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत छह लाख रुपए 5 समूह के बीच कुल तीस लाख रुपए वितरित किया गया। सामुदायिक निवेश कोष के तहत पचास हजार रुपए 18 समूहों को कुल नौ लाख रूपए दिया गया। वहीं फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत दस हजार रुपए दो महिलाओं को दिया गया।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए शिविर में ओपीडी में 35, वैक्सीनेशन 10, नेत्र रोग 5, कुष्ठ रोग 2, एनसीडी 25, टीबी 2, मलेरिया 4, असाध्य रोग के एक रोगी का इलाज किया गया।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत 20 किशोरियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत संजना कुमारी, अंजली बेसरा, संगम कुमारी, सुबंती कुमारी, अनु कुमारी, तनु कुमारी, किरण कुमारी, मुस्कान परवीन, अंजली कुमारी, ललिता कुमारी, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, रानी कुमारी, कमला कुमारी, चांदनी कुमारी, रिया कुमारी, कविता कुमारी, सुहानी कुमारी, सलोनी कुमारी के बीच कुल सत्तर हजार पांच सौ रूपए का प्रमाण पत्र दिया गया।

शिविर में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएन प्रसाद, बंधन महतो, शंकर चंद्र महतो, डॉ लाइस राम, गोसाई सिंह, राम प्रकाश कुमार, प्रकाश कुमार, पूजा राय, रवि रंजन, धनेश्वर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, बिनोद साव, कानू मरांडी, डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, उप मुखिया सतीश कुमार, वार्ड सदस्य बबीता देवी, सरस्वती देवी, फुलमती देवी, सोनी देवी, शारदा देवी, लालमुनी देवी, अफरीदा खातून, सुषमा श्रीवास्तव, सीतामुनी देवी, सेविका साबी देवी, सोनी देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सखी मंडल अध्यक्ष आशालता देवी, लक्ष्मी देवी, आशा प्रवीन, सुलेखा देवी, रवि पवरिया, अजय मिश्रा, दीपक यादव, मो असलम, रामदुलार, संजय कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!