बड़कागांव : कनकी डाड़ी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे पांच दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन शिवलिंग एवं बजरंग बली की प्रतिमा का गांव भ्रमण कराते हुए शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान पूरा गांव भक्ति गीतों और भजन से भक्तिमय हो गया। हर तरफ भगवान भोलेनाथ की जय, बोलबम, हर हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान, बजरंग बली की जय के उद्घोषों से गुंजायमान रहा।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्याम महतो ने बताया कि हमारे यहां पूर्वजों से ही दोनों समुदाय मिलजुल कर रह रहे हैं। महायज्ञ में मुस्लिम धर्मावलंबी भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ धर्म संघ शिक्षा मंडल वाराणसी, आचार्य वेद पंडित जयनंदन मिश्र, आचार्य पंडित ऋषिराज वेदव्यास मित्र, डॉ राधिका रमन पांडे, आचार्य शिवराम पांडे, आचार्य घनश्याम पांडे, ललन कुमार पांडे, पंडित अर्जुन शास्त्री, पंडित मंटू शास्त्री, पंडित मनोज के द्वारा कराया जा रहा है। पांच दिवसीय यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, हवन, जागरण एवं पांचवें दिन शनिवार को महाप्रसाद वितरण के पांच दिवसीय यज्ञ संपन्न हो जाएगा।
वहीं कनकी डाड़ी मुस्लिम सदर मो. सुल्तान ने बताया कि गांव में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय एक दूसरे के त्यौहारों में सहयोग करते हुए हमेशा से शामिल होते रहे हैं।
यज्ञ के सफल आयोजन में अध्यक्ष श्याम महतो, उपाध्यक्ष शंकर महतो, सचिव सुरेश महतो, उप सचिव मलकु महतो, कोषाध्यक्ष मिंटू महतो, सदस्य नरेश महतो, राजेंद्र महतो, योगेश्वर महतो, नकुल कुमार, संतोष महतो, सुरेश महतो, छोटेलाल कुमार, विनोद कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, रविंद्र कुमार महतो, मनोज महतो, जितेंद्र कुमार, संजय महतो, संतोष महतो, कनकी डाड़ी के सदर मो. सुल्तान, सेक्रेटरी मो. यूनिस, खजांची मो. अलीमुद्दीन, वाइस सेक्रेटरी मो. अमरूल, सदस्य मो. उलफत हुसैन, मो. ताहिर, मो. नौशाद, मो. गफ्फार, मो. समसुल, मो. इब्राहिम, मो. जब्बार, मो. सरवर, मो. हुजूर, मो. नसरुल सहित कई श्रद्धालु लगे हुए हैं।
वहीं मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान करने वालों में
स्व. गंगो महतो, गोवर्धन महतो, मलकू महतो, विमल महतो ,शूटर महतो, जपाली महतो, जलेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, गोविंद नारायण महतो, भेखलाल महतो, धनेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, अमृत महतो ,नागो महतो, नागेश्वर महतो, सुमन महतो शामिल हैं।