रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत स्थित दो नंबर चीप हाउस मैदान में बुधवार को पहली बार सोहराय डायर जतरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, नेत्री रितिका भोक्ता, भुरकुंडा पंसस दीपक भुईयां, किशुन नायक सहित अन्य शामिल हुए। सर्वप्रथम ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता ने पूजा स्थल के समक्ष फीता काटकर पूजा स्थल का उद्घाटन और मेले की शुरुआत की। इसके उपरांत पाहन देवलाल मुंडा और संतु मुंडा के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना कर झंडागड़ी की गई। वहीं मंच पर अतिथियों का स्वागत बुके और पारंपरिक अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष उरांव ने किया।

मेले में पारंपरिक वेशभूषा में आसपास के क्षेत्र से कई महिला-पुरुष शामिल हुए और ढोल-मांदर की थाप पर घंटों थिरकते रहे। मेले में कई प्रकार की दुकानें सजी रहीं। जहां पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही लोगों ने खाने-पीने की अन्य वस्तुओं का भी आनंद उठाया।

मेले के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुजूर, उपाध्यक्ष संजय तिर्की, कोषाध्यक्ष आलोक धान, दशरथ कुमार, उप कोषाध्यक्ष उत्तम मिंज, सचिव रोबिन तिर्की, उप सचिव सुनो तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मुंडा, सदस्य रोहित कुजूर, रोहित मुंडा, पीयूष कुजूर, रोहन कुजूर, अनूप गोप, अविनाश गंझू, महेश उरांव, सिमोम मिंज, ईश्वर मिंज, आनंद मिंज, अमन उरांव, किशोर, मिंटू सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!