रामनवमी मेला और मंगला जुलूस को लेकर की गई चर्चा
रामगढ़: भुरकुंडा के श्री श्री महा रामनवमी समिति की बैठक शनिवार को सुंदरनगर पंचायत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम और संचालन अजय साहू ने किया। बैठक में रामनवमी पूजा और मेला की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रामनवमी से पूर्व भव्य मंगला जुलूस निकालने को लेकर भी चर्चा की गई।
मौके पर संरक्षक रामफल बेदिया, संरक्षक टेकेश्वर महतो, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, योगेश दांगी, रोहित सोनी, मुकेश राउत, राजेंद्र मुंडा, राकेश सिन्हा, प्रेम कुमार,देव गुप्ता, पंकज, वीरेंद्र यादव, हीरालाल महतो, अमित, बुधन गोस्वामी, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
