रामगढ़: पतरातू पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू से चोरी एयर कंडीशनर (AC) के मामले का उद्भेदन कर दिया है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने ब्लॉक कैंपस क्वार्टर निवासी विकास कुमार उर्फ बौना (20 वर्ष) पिता स्व. युगेश राम को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर एसी बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले के संबंध में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने केंद्र से एसी चोरी के संबंध में बीते 27 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर पतरातू थाना कांड संख्या 130/26 दिनांक 27.05.2026 धारा-305 (e)/334 (1) BNS दर्ज किया गया था।
